{"_id":"5b68b49a4f1c1bab7d8b6c37","slug":"61533588634-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में तीन जगह चटकी पटरियां, थम गए ट्रेनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में तीन जगह चटकी पटरियां, थम गए ट्रेनों के पहिये
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार को तीन जगह रेल पटरियां चटकने से ट्रेन संचालन बाधित हो गया। ट्रेनों को तहां-तहां रोक दिया। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। पटरियों की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
मंडल के गेट संख्या 338 सी के गेटमैन मान सरण कुमार ने सोमवार सुबह पौने आठ बजे रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। दिलावर नगर और रहीमाबाद के बीच रेल पटरी चटक गई है। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची। ट्रेनों को धीमी गति से दौड़ाया गया। नौ बजकर पच्चीस मिनट पर ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेनों को गति दी गई। पटरी चटकने की वजह से देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस, चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट लेट हो गईं। सुबह आठ बजकर चालीस मिनट पर उमर ताली में पटरी चटक गई। गेटमैन की सूचना पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। दस बजकर 40 मिनट पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। कौढ़ा में रेल पटरी चटक गई। पौने ग्यारह बजे पटरियों की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जिसमें जम्मूतवी से राजेंद्र नगर जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी बीच में ही रोक दी गई। ट्रेनों के जहां तहां रोके जाने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ीं।