फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   काली घटाओं ने दोपहर में कर दी रात

काली घटाओं ने दोपहर में कर दी रात

Fri, 12 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
काली घटाओं ने दोपहर में कर दी रात
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मौसम में गुरुवार को एकाएक परिवर्तन हुआ। दोपहर एक बजे अचानक से चलीं तेज हवाओं के बाद आसमान में काली घटाएं छा गईं। इसके बाद मूसलाधार बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और मौसम सर्द हो गया। मौसम विभाग के अनुसार एक घंटे में 22. 2 मिली मीटर बारिश हुई है। वैज्ञानिकों ने बताया कि तितली चक्रवाती तूफान की वजह से मौसम बदला है।

पिछले एक सप्ताह से मौसम स्थिर बना हुआ था। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। दिन में तेज धूप निकलने की वजह से नमी में भी लगातार गिरावट हो रही थी। गुरुवार को भी आसमान साफ था। अन्य दिनों की भांति सूरज निकला था, लेकिन दोपहर से बदलाव होना शुरू हुआ। देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं जो आंधी में तब्दील हो गईं और काले घने बादल छा गए। दृश्यता दस मीटर की ही रह गई। सड़कों पर वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं। इसके बाद झमाझम बारिश होने लगी। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सुबह 22.7 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन दोपहर में बारिश के बाद 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश से वातावरण में नमी भी बढ़ गई। शाम की आर्द्रता 75 फीसदी रही। हवा की गति 40 किलो मीटर प्रति घंटा थी। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ से चले तितली चक्रवाती तूफान की वजह से एकाएक बदलाव हुआ है। इसके कारण पूर्वांचल तक ही बारिश होनी थी। यहां पर सिर्फ बादल होने थे, लेकिन हवा की गति तेज होने की वजह से बारिश हुई है। तापमान एकदम से गिरने की वजह से मौसम सर्द रहेगा। दिन में धूप खिलेगी और सुबह-शाम आंशिक रूप से बादल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed