फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   316 children from the division selected for the CM Abhyudaya Yojana

Moradabad News: मंडल 316 बच्चों का सीएम अभ्युदय योजना में चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
316 children from the division selected for the CM Abhyudaya Yojana
मुरादाबाद। मंडल के करीब 316 बच्चों का चयन मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में किया गया है। इन बच्चों को प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में मुफ्त में तैयारी करने का अवसर मिलेगा। इसमें मुरादाबाद के 71 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में डीएम अनुनय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मंडल स्तर पर पहल की गई है। इसके लिए आयुक्त संगीता सिंह के मार्गदर्शन में फिजिक्स वाला कोचिंग संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सीएम की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत मंडल के 316 विद्यार्थियों को यूपीएससी, पीसीएस, यूपीपीएटी, यूपीएसआई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसमें मुरादाबाद के 71, बिजनौर के 31, अमरोहा के 40, रामपुर के 82 और संभल के 92 विद्यार्थी शामिल हैं। इसका शुभारंभ 21 अक्तूबर पंचायत भवन में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed