फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हेल्प लाइन से नहीं मिल रही हेल्प तो कार्यालयों में कौन सुनेगा

हेल्प लाइन से नहीं मिल रही हेल्प तो कार्यालयों में कौन सुनेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
हेल्प लाइन से नहीं मिल रही हेल्प तो कार्यालयों में कौन सुनेगा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर विभाग से जुड़ी समस्याएं अफसर सुनने को तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में दर्ज हुई शिकायतों तक की अनदेखी हो रही है। मुरादाबाद मंडल में 142 समस्याओं को सुनने के लिए अफसरों को टाइम ही नहीं मिला है। इनमें सर्वाधिक समस्याएं मुरादाबाद जिले की हैं। शासन ने शिक्षा विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर आख्या रिपोर्ट तलब की है।
उत्तर प्रदेश में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री हेल्प लाइन शुरू की गई है। हेल्प लाइन में दर्ज होने वाली शिकायतों को इंटिग्रेडेट ग्रीवांस रीड्रेसल सिस्टम (आईजीआरएस) एप के माध्यम से अधिकारियों के मोबाइल पर भेजा जाता है। शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग लेबल पर अधिकारी नामित और समस्याओं के निस्तारण की अवधि निर्धारित है। निर्धारित अवधि में शिकायतों की सुनवाई नहीं होने पर डिफाल्टर हो जाती हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक समस्याओं की सुनवाई के प्रति संजीदा नहीं हैं। जनवरी पहले सप्ताह तक जारी आंकड़ों में मुरादाबाद मंडल में 114 शिकायतें डिफाल्टर हो गई। इनकी सुनवाई में अफसरों ने रुचि ही नहीं दिखाई। जबकि 28 शिकायतें अभी तक लंबित चल रही हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो रामपुर जिले में चार शिकायतें लंबित और 22 डिफाल्टर हो चुकी हैं। इनमें 13 डिफाल्टर मामले बीएसए के स्तर पर हैं। संभल जिले में चार शिकायतें लंबित और 25 डिफाल्टर हैं। 15 मामले खंड शिक्षा अधिकारी और 10 मामले बीएसए स्तर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर जिले में सात लंबित और 22 शिकायतें डिफाल्टर हो गई हैं। इनमें मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक स्तर पर चार मामले हैं। अमरोहा जिले में आठ लंबित और 13 डिफाल्टर शिकायतें हैं। मुरादाबाद जिले में पांच लंबित और 32 डिफाल्टर शिकायतें हैं। 12 शिकायतें खंड शिक्षा अधिकारी, 17 बीएसए और तीन मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक स्तर पर डिफाल्टर हुई हैं। शिकायतों के प्रति अफसरों के गंभीरता नहीं दिखाने पर बालिका शिक्षा की यूनिट इंचार्ज कमलाकर पांडेय ने अफसरों को फटकार लगाई है। उन्होंने अफसरों से शिकायतों का तत्काल निरस्तारण कर बेसिक शिक्षा निदेशालय एवं राज्य परियोजना कार्यालय को आख्या रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed