{"_id":"678ab427e3524f56af0e430a","slug":"30-players-will-show-their-strength-in-the-national-taekwondo-competition-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-565429-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 30 खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 30 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
मुरादाबाद।
लखनऊ के राजाजीपुरम में स्थित मिनी स्टेडियम में 20 जनवरी तक सातवीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता खेली जा रही है, जिसमें शहर के 30 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शाहवेज अली के अनुसार प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में विभु राज, विवान शर्मा, निलय चौधरी, विराज कपूर, अक्षत सूर्यांश, वंश, शाहबेज खान हिस्सा लेंगे। बालिका वर्ग में मिस्टी चंद्रवंशी, अदिति सैनी और देवांशी प्रतिभाग करेंगी।
कैडेट बालक वर्ग में आशीष सिंह, वासु भाटिया, अक्षत कश्यप, आयुष सूर्यांश व बालिका वर्ग में अनायदा, आयुषी प्रतिभाग करेंगी। जूनियर बालक वर्ग में लवकुश यादव, कैफ खान, मो. अयान और बालिका वर्ग में आलिया पाशा का चयन किया गया है। वहीं, सीनियर बालक वर्ग में निखिल कुमार, रायन सागर, वैभव सक्सेना, रोहित कुमार और बालिका वर्ग में कशिश मालिक एवं यशोदा थापा का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। टीम में शाहवेज अली और संदीप कुमार कोच की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा केशव थापा और अरुण कुमार को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। जिला संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।