फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एक दूसरे की कापी से नकल करते फोटो वायरल

एक दूसरे की कापी से नकल करते फोटो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
एक दूसरे की कापी से नकल करते फोटो वायरल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों की द्वितीय सत्र परीक्षाएं शुक्रवार को संपन्न हो गई। आखिरी दिन अंग्रेजी के पेपर में बच्चों के एक-दूसरे की कापी से नकल करने की फोटो वायरल होने से स्कूलों में पढ़ाई और नकल विहीन परीक्षा के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मुरादाबाद जिले में 1200 प्राथमिक और 526 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें एक लाख 63726 बच्चे अध्ययनरत हैं। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में द्वितीय सत्र की एक जनवरी से परीक्षाएं शुरू हुई। बीएसए ने पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं कराने का दावा किया था। शुक्रवार को परीक्षाएं संपन्न हो गई। कक्षा एक और दो की परीक्षाएं गुरुवार को ही खत्म हो गई थी। कक्षा तीन से 5वीं तक के कक्षाओं की शुक्रवार को पहली पाली में अंग्रेजी की लिखित और मौखिक परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हमारा परिवेश की लिखित और मौखिक पेपर हुआ। कक्षा 6 से 8वीं के बच्चों की सुबह की पाली में कृषि एवं दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई। आखिरी दिन एक स्कूल में बच्चों के एक-दूसरे की कापी से नकल करते हुए फोटो वायरल हुई हैं। बच्चे जमीन पर बैठकर कापी देखकर लिख रहे हैं।
विज्ञापन


- सत्र परीक्षाओं में प्रश्न पत्र स्कूल प्रधानाध्यापकों के स्तर पर तैयार कराए गए हैं। बच्चों के नकल करने की वायरल फोटो की जानकारी नहीं है। - मीना मनराल, खंड शिक्षा अधिकारी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed