फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हर व्यक्ति को वोटर लिस्ट में शामिल कराने को जुटें कार्यकर्ता

हर व्यक्ति को वोटर लिस्ट में शामिल कराने को जुटें कार्यकर्ता

Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
हर व्यक्ति को वोटर लिस्ट में शामिल कराने को जुटें कार्यकर्ता
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने महानगर पदाधिकारियों से कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर सत्ता हासिल करने के लिए अभी से सभी को जुटना होगा। इसलिए किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ता अपने इलाके केएक एक व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराएं। भाजपा के जनसंपर्क अभियान में कोई भी प्रमुख आदमी न छूटे। आपस में समन्वय स्थापित कर सभी से संपर्क कर भाजपा की नीति और सरकार की उपलब्धियां बताएं।
प्रदेशाध्यक्ष ने सर्किट हाउस में भाजपा महानगर केपदाधिकारी, सांसद और विधायकों के साथ बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता निष्ठावान है और पूरी मेहनत से काम में जुटा हुआ है। इस समय भाजपा के खिलाफ विपक्ष एक जुट हो रहा है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को जिताकर मुंहतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विदेशी नीतियों पर बनी है। जबकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता निरंतर बढ़ रही है। विपक्षी दल फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए परेशान हैं और बेमेल गठबंधन बना रहे हैं। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने प्रदेश में 15 साल तक राज किया। सत्ता की खातिर यह दल बेेमेल गठबंधन करके खुद ही आत्महत्या कर रहे हैं। अब आप सभी को तय करना है कि अपनी पार्टी की ताकत को किस रूप में ले जाना है। करीब डेढ़ घंटे की बैठक में पदाधिकारियों की आशंकाओं का निराकरण किया और उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महामंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद सर्वेश सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, राजेश चुन्नू, महापौर विनोद कुमार अग्रवाल, शहर अध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed