{"_id":"5c4630fcbdec2273a5195df9","slug":"191548103932-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक और अर्चना एक्सप्रेस के इंजन फेल, रेल संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक और अर्चना एक्सप्रेस के इंजन फेल, रेल संचालन ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार को दो प्रमुख ट्रेनों के इंजन जवाब दे गए। अलीगढ़ से देहरादून जा रही लिंक एक्सप्रेस का इंजन मेवा नवादा में फेल हो गया, जबकि जम्मूतवी से राजेंद्रनगर जा रही अर्चना एक्सप्रेस का इंजन बालावाली में हांफ गया। जिससे पौने तीन घंटे रेल संचालन ठप रहने से दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें जहां तहां रोक दी गईं। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ीं।
लिंक एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार सुबह अलीगढ़ से देहरादून जा रही थी। मेवा नवादा के पास सुबह पौने नौ बजे इंजन जवाब दे गया। जिससे ट्रेन रुक गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरे इंजन की मांग की गई। साढ़े ग्यारह बजे दूसरा इंजन लगवाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। पौने तीन घंटे अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान नैनी दून जन शताब्दी, अकाल तख्त एक्सप्रेस, चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस और तीन मालगाड़ियां जहां तहां रोक दी गईं। इसके अलावा जम्मूतवी से राजेंद्र नगर जा रही अर्चना एक्सप्रेस का इंजन बालावाली में जवाब दे गया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सुबह पांच बजकर 55 मिनट से लेकर सात बजकर पांच मिनट तक अर्चना एक्सप्रेस यहां रुकी रही। जिसकी वजह से एक पैसेंजर ट्रेन भी रूकी रही। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।