{"_id":"5c9d2f94bdec2214074bfec3","slug":"181553805204-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण के लिए पहले दिन एक नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण के लिए पहले दिन एक नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। तीसरे चरण के लिए नामांकन के पहले दिन मुरादाबाद से सिर्फ एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट एसयूसीआई - सी) के प्रत्याशी विजयपाल सिंह ने दोपहर करीब तीन बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर रिटर्निंग आफिसर / डीएम को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
गुरुवार को नामांकन का पहला दिन था। कलक्ट्रेट पर सुबह से ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। सभी वाहनों को कलक्ट्रेट से 200 मीटर दूर ही रोक दिया गया था। चार स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। रिटर्निंग आफिसर भी निर्धारित समय पर अपने कक्ष में पहुंच गए थे। दोपहर तक कोई भी नामांकन करने नहीं आया। दोपहर करीब तीन बजे सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर फॉर इंडिया के विजयपाल सिंह अपने प्रस्तावकों के साथ रिटर्निंग आफिसर के कक्ष में पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बुद्धि विहार निवासी विजयपाल के प्रस्तावकों में हरिकिशोर सिंह, शिशुपाल सिंह, डा. नरेंद्र सिंह, माया देवी, रामेश्वरी, इस्लाम अली, राजीव शुक्ला, इश्तियाक, सुरेश पाल सिंह और मौ. इमरान शामिल थे।