फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mon, 27 Aug 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। नालियों की गंदगी लोगों के घरों तक पहुंचने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जलभराव से डेंगू की का खतरा भी मंडराने लगा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड तैयार कर चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं।
मुरादाबाद में लगातार बारिश है। मूसलाधार बारिश से नालियों की गंदगी सड़कों पर फैल गई है। गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। अधिकतर पेयजल लाइनें नालियों के आसपास से गुजर रही हैं। लाइनों में लीकेज होने से गंदा पानी की सप्लाई हो रही है। घनी और मलिन बस्तियों का बुरा हाल है। बस्तियां में कई फीट पानी भरा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। अस्पतालों में पहले से ही बुखार, जुकाम, डायरिया और पीलिया के मरीजों की भीड़ है। बारिश के बाद धूप निकलने पर इनकी संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बारिश के पानी से अधिकांश इलाकों में जलभराव है। ऐसे में मच्छर जनित बीमारियों का फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। जुलाई और अगस्त में मलेरिया के आठ से 10 मामले आ चुके हैं। सैकड़ों लोगों की जांच कराई जा चुकी है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सचेत है। एहतियातन जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार हो गया है। इसमें चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डेंगू का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन विभाग इसको लेकर अलर्ट है। आइसोलेशन वार्ड तैयार कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करवा दी गई है।
- डा. राजेंद्र कुमार, एमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed