फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   योगी एक... रूप अनेक

सीएम योगी ने की अस्पताल में भर्ती बच्चे से मुलाकात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
योगी एक... रूप अनेक
मुरादाबाद (अभिषेक सिंह)। रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में आए तो उनको करीब से देखने का मौका जिला अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों को मिला। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के कई रूप भी देखने को मिले। सीएम ने अस्पताल में जिस बालक मोहम्मद तैय्यब से हाथ मिलाया उससे पूछताछ की गई तो बोला कि योगी जी से मिला हूं। योगी जी कौन हैं के सवाल पर वह चुप्पी साध गया। अस्पताल के कोरिडोर में खडे़ दो व्यक्तियों मधूसुदन व एक अन्य के करीब से सीएम गुजरे तो उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि ‘बाबा जी प्रणाम।’ सीएम ने उनका अभिवादन स्वीकार किया और आगे बढे़। मधूसुदन ने बताया कि योगी जी की पहचान उनके दिल में बतौर संन्यासी की है। वहीं जब वह अस्पताल मे मरीजों से मिले तो सीएम के रूप में नजर आए। मरीजों ने बताया कि वह सीएम योगी से मिले हैं। ये पल उनके लिए बेहद खास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed