फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शैक्षिक सुधार के लिए नवाचार प्रयोग जरूरी

शैक्षिक सुधार के लिए नवाचार प्रयोग जरूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
शैक्षिक सुधार के लिए नवाचार प्रयोग जरूरी
मुरादाबाद। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक कार्य में नवाचार प्रयोग एवं छात्र नामांकन बढ़ाए जाने को लेकर मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने ब्लाक स्तरीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले हर ब्लाक से पांच-पांच शिक्षक शामिल हुए। बीएसए ने शैक्षिक सुधार के लिए नवाचार प्रयोगों पर जोर दिया। कहा कि नवाचार प्रयोग करने वाले शिक्षक अपने ब्लाक के दूसरे स्कूलों के शिक्षकों को प्रेरित भी करेंगे।
विज्ञापन

नगर संसाधन केेंद्र में आयोजित कार्यशाला में बीएसए ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शैक्षिक सुधार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विगत दिवस प्रदेश स्तरीय विभागीय समीक्षा में नवाचार प्रयोगों पर जोर दिया। बीएसए ने कहा कि एक जुलाई से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 25 जून को स्कूल खुलेंगे और प्रधानाध्यापक स्कूलों में स्वच्छता एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे पहले स्कूलों की भौतिक दशा सुधारने की जरूरत है। फर्नीचर, बिजली, पानी बुनियादी जरूरत है। सरकार इसके लिए अलग-अलग मदों पर बजट जारी कर रही है। बीएसए ने कहा कि इस महीने आखिर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें सभी प्रधानाध्यापक और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षक अपने ब्लाक के दूसरे स्कूलों के शिक्षकों को भी प्रेरित करेंगे, ताकि शैक्षिक कार्य में नवाचार प्रयोग कराए जा सकें। कार्यशाला में बीएसए ने स्कूलों में शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए सुझाव भी मांगे। कई शिक्षकों ने अनुभव साझा किए। खंड शिक्षा अधिकारी नगर मीना मनराल ने कहा कि जुलाई में स्कूल खुलने के साथ व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर आएंगी। इस दौरान 45 शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed