Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Distressed over failing to secure a government job, an engineer took his own life by consuming poison.

मुरादाबाद: एक-दो नंबर से बार-बार छूटी सरकारी नौकरी, तीन महीने से तनाव में चल रहे इंजीनियर ने जहर खाकर जान दी

Mon, 02 Nov 2026 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)। Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2026 02:50 AM IST
सार

एमटेक के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे प्रशांत चौधरी प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार असफलता से तनाव में थे। इससे परेशान होकर उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Distressed over failing to secure a government job, an engineer took his own life by consuming poison.
इंजीनियर में जहर खाकर जान दी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एमटेक के बाद सरकारी नौकरी के लिए प्रयास जुटे प्रशांत चौधरी (34) ने लगातार मिल रही असफलता से दुखी होकर शनिवार रात करीब दो बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां पर रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कई प्रतियोगी परीक्षा में बैठ चुके थे।

विज्ञापन


हर बार एक-दो नंबर से रह जाते थे। इससे वह डिप्रेशन में आ गए थे। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा निवासी प्रशांत चौधरी एमटेक करने के बाद एक पब्लिक स्कूल में पढ़ा रहे थे। शुरू से होनहार रहे प्रशांत ट्यूशन भी पढ़ाते थे। करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि वह शुरुआत से ही पढ़ाई में तेज थे।

विज्ञापन
Trending Videos

शुरुआत में कुछ विभागों में नौकरी की परीक्षा उन्होंने पास भी कर ली थी लेकिन बाद में यह सोचकर जॉइन नहीं किया कि बड़ी नौकरी करेंगे। वह लगातार इसकी तैयारी भी कर रहे थे लेकिन कभी इंटरव्यू में रह जाते तो कभी लिखित परीक्षा में एक-दो नंबर से। पिछले तीन महीने में वह डिप्रेशन में थे।

विज्ञापन

शनिवार की रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दिल्ली रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की दोपहर करीब तीन बजे मौत हो गई। प्रशांत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर में उनकी पत्नी मोनिका और बेटा जयनीत (07) है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

बेटा परीक्षा देते-देते थक चुका था
प्रशांत के पिता विजय पाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा एमटेक काफी पहले कर चुका था। वह अपनी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी पाने के लिए कई बार परीक्षा दे चुका था। फिर भी सरकारी नौकरी पाने में असफल हो गया था। शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी के लिए वह बीएड भी कर रहा था। साथ ही शिक्षण कार्य भी कर रहा था।

इसी कारण वह तनाव में भी रहता था। उसने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन किया था। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। घर वालों ने जो बताया उसके मुताबिक वह नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे मगर कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। जिससे वह डिप्रेशन में थे। हालांकि पुलिस अपने ढंग से घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed