{"_id":"5b859ead42c792465d1d3438","slug":"15354835544-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। बनियाठेर क्षेत्र के ढकनगला गांव में मंगलवार की शाम चार बजे ट्रांसफार्मर के पोल पर बंधे अर्थ वायर को छूने से करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
मंगलवार की शाम को रामनिवास उर्फ कल्लू (45) पुत्र लाखन सिंह यादव अपने ट्यूबवेल पर था। वहां लगे ट्रांसफार्मर के पोल पर अर्थ का तार लिपट रहा रहा था। राम निवास के हाथ अर्थ के तार से छू गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। तार गिरने से फाल्ट भी हुआ। करंट ने उसे दूर फेंक दिया। खेत पर अन्य लोग भी थे। गांव में सूचना पहुंची तो कई लोग पहुंच गए। किसान को चंदौसी के एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव को गांव ले गए तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शीला देवी तथा तीन मासूम बच्चे देवेश यादव,अमन यादव तथा पवन यादव है। राम निवास ठाकुरद्वारा निवासी विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेंद्र सिंह के कृषिफार्म पर सात साल से तीन हजार रुपये की नौकरी कर रहा है।
नौ माह के अंदर उठीं एक घर से दो अर्थियां
चंदौसी। राम निवास के पिता लाखन सिंह की नौ महीने पहले वाहन दुर्घटना में मौत हो चुकी है। ढकनगला गांव से शाहबाद रिश्तेदारी में जाते वक्त सैफनी के पास अकबरपुर की पुलिया पर रोड वाहन दुर्घटना हो गई। मंगलवार की शाम चार बजे राम निवास की मौत हो गई। नौ माह के अंदर एक ही घर से दूसरी अर्थी उठने से लोग पूरे परिवार को जोरदार झटका लगा है।