फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक में अपना दल ने मनाया पहला क्रांति दिवस

मिलक में अपना दल ने मनाया पहला क्रांति दिवस

Fri, 24 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मिलक में अपना दल ने मनाया पहला क्रांति दिवस
मिलक। अपना दल (एस) ने पहला क्रांति दिवस मनाया और पार्टी के संस्थापक डा. सोने लाल पटेल को श्रद्धांजलि दी। नगर के निरीक्षण भवन में अपना दल (एस) ने इलाहाबाद में 23 अगस्त 1999 को कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में पहला क्रांति दिवस मनाया। सबसे पहले पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय डा. सोने लाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी संस्थापक ने गरीब और पिछड़ों के लिए संघर्ष किया। जिससे व्यवस्था परिवर्तन हो सके। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इससे पहले लाठीचार्ज की घटना की निंदा की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अलग से पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की मांग को जायज ठहराया। वक्ताआें ने कहा कि इसके गठन से ही पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा हो पाएगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौधरी घनवीर सिंह, उमेश पटेल, रामपाल पटेल, जसवंत पटेल, बलविंदर सिंह, वीरेंद्र दिवाकर, सेवाराम मौर्य, दीपक, चंद्र पाल, मेघनाद, दुर्गा प्रसाद गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed