{"_id":"5b4e3aeb4f1c1bbd298b47d3","slug":"153185354312-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में ई- रिक्शा चालकों के चलान पर भड़के रिक्शा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में ई- रिक्शा चालकों के चलान पर भड़के रिक्शा चालक
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (रामपुर)। एआरटीओ द्वारा सोमवार को नगर में पांच ई रिक्शा चालक का चालान करने पर नगर के सभी रिक्शा चालक इसके विरोध में उतर आए। उन्होंने पालिकाध्यक्ष को साथ लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा तथा नगर पालिका से सभी रिक्शा चालकों का पंजीकरण कराने की बात कही।
ज्ञात हो कि सोमवार को एआरटीओ द्वारा नगर के पांच ई रिक्शा चालकों का चालान कर दिया था। जिससे नगर के सभी ई रिक्शा चालकों में में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह सभी एकत्र हो पालिकाध्यक्ष महनाज जहाँ के पास गए तथा उन्हें समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष महनाज जहाँ अपने प्रतिनिधि मक़सूद लाला तथा सैंकड़ों रिक्शा चालकों के साथ तहसील पहुंचे जहाँ पर उन्होंने समाधान दिवस में एसडीएम मान सिंह पुंडीर तथा सीओ राहुल कुमार से मिलकर रिक्शा चालकों की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि अगर ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन करना है तो शोरूम से खरीदते हुए करना चाहिए। गरीब रिक्शा वालो के खरीदने के बाद पंजीकरण ना कराने पर चालान करना गैर कानूनी है। उन्होंने कहा की अगर आरटीओ द्वारा अगर ई रिक्शा चालकों का चालान किया जाता है हम उसके विरुद्ध हाई कोर्ट जायेंगे। इसके बाद एसडीएम तथा सीओ ने पालिकाध्यक्ष और रिक्शा चालक के साथ बैठक की गई। नगर पालिका अध्यक्ष महनाज जहाँ ने कहा की नगर पालिका किसी भी रिक्शा चालक के साथ अन्याय नहीं होने देगी। जल्द ही नगर पालिका द्वारा सभी ई -रिक्शा चालकों का पंजीकरण कराया जायेगा। जिससे भविष्य में ऐसे किसी भी दिक्कत से बचा जा सके।