फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   107 centers created in the district for UP board exam

Moradabad News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 107 केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
107 centers created in the district for UP board exam
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। परिषद ने मुरादाबाद में परीक्षा के लिए 107 केंद्र निर्धारित किए हैं। डीआईओएस का कहना है कि इन केंद्रों के आवंटन के संबंध में प्रधानाचार्य और प्रबंधक 14 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में कुल 464 विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए इस बार मुरादाबाद में लगभग 79291 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में इस बार 38891 विद्यार्थी और हाईस्कूल में 40400 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हैं। अधिकारियों के अनुसार स्कूलों में उपलब्ध सुविधाएं जैसे सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर आदि का विवरण बोर्ड के पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया था। इन्हीं सुविधाओं के आधार पर बोर्ड ने मुरादाबाद जनपद में 107 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन


हर साल घट रही परीक्षा केंद्र और विद्यार्थियों की संख्या
पिछले वर्ष मुरादाबाद में 110 केंद्रों पर 81690 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 42772 और इंटरमीडिएट के 38918 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वहीं, वर्ष 2022 में मुरादाबाद जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए 113 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 85 हजार विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें इंटरमीडिएट में 41241 और हाईस्कूल में 44430 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- परीक्षा केंद्रों की सूची आवंटन सहित माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट, एनआईसी की वेबसाइट, व्हाॅट्सएप ग्रुप और डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध है। 14 नवंबर को शाम पांच बजे तक प्रधानाचार्य और प्रबंधक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। - डाॅ. अरुण कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed