फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1000 KG MAVA

टीम का छापा, 1000 किलो मावा पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
1000 KG MAVA
मुरादाबाद। एएसडीएम ने खाद्य विभाग की टीम के साथ छापा मारकर मुढापांडे के गांव वीरपुर वरियार में 1000 किलो मावा जब्त किया है। एएसडीएम का कहना है कि मावा वनस्पति घी और स्किम्ड मिल्क पाउडर के प्रयोग से बनाया जा रहा था। टीम ने जब्त किए मावे को मौके पर ही नष्ट करा दिया। मौके से वनस्पति घी, मावा, मिल्क पाउडर और क्रीम के छह नमूने भरे गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने अपर उप जिला अधिकारी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गांव वीरपुर वरियार उर्फ खडग में छापा मारा। अभिहित अधिकारी के मुताबिक छापे के दौरान जगदीश, राम निवास और लालवती के मावा निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। छापामार कार्रवाई की बाबत अभिहित अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि छापे के दौरान उपरोक्त तीनों मावा व्यापारी वनस्पति व स्किम्ड मिल्क पाउडर से मावा तैयार करते हुए मिले। जांच के लिए मौके से खोए के तीन, वनस्पति के दो और क्रीम का एक नमूना लिया गया है। सभी को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अभिहित अधिकारी के मुताबिक मौके पर करीब 1000 किलो मावा मिला जो खाने योग्य नहीं था। इसलिए उसे जब्त करके मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। टीम में अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश, धीरज कुमार, ज्योत्सना त्रिपाठी, वीरेशपाल रहे।
विज्ञापन

दीपावली की मिठाई में होनी थी खपत
दीपावली का त्योहार नजदीक है। मिलावटखोर पहले से ही सक्रिय हो गए हैं। वीरपुर वरियार उर्फ खडग में दीपावली पर बनने वाली मिठाई के लिए मावा बनाया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह व शाम को मावा बनाते हैं। घर के मुखिया सुबह के समय मावे की सप्लाई के लिए घर से निकलते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड क्षेत्र में होती है सप्लाई
त्योहारी सीजन से पहले खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दीपावली से पहले 1000 किलोग्राम मावा बरामद किया है। मूंढापांडे क्षेत्र, ठाकुरद्वारा, भोजपुर सहित उत्तराखंड सीमावर्ती क्षेत्रों में कई स्थानों पर मावे का काम होता है। मुरादाबाद शहरी क्षेत्र व उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में इस मावे की सप्लाई की जाती है।

दीपावली के त्योहार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। वीरपुर वरियार में बरामद मावे नष्ट करा दिया गया। नमूने जांच के लिए भेज दिए है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिनोद कुमार सिंह, अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed