फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth who had recently returned from Mumbai dies after being hit by a truck; companion injured.

Mirzapur News: मुंबई से एक पहले आए युवक की ट्रक की टक्कर से मौत, साथी घायल

Sat, 19 Sep 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Youth who had recently returned from Mumbai dies after being hit by a truck; companion injured.
-ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी, दोनों युवक बाइक से ददरा बाजार गए थे
विज्ञापन

राजगढ़। थाना क्षेत्र के ददरा बाजार के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर बृहस्पतिवार रात साढ़े 11 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कुड़ी गांव निवासी अंकित यादव (20) की मौत हो गई। उसका साथी बलराम यादव (30), निवासी ददरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अंकित एक दिन पहले मुंबई से घर आया था। वह वहीं पर नौकरी करता था। घायल को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी अंकित मुंबई में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को अंकित अपने घर आया था। वह अपने साथी के साथ बाइक से ददरा बाजार गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे ट्रक की टक्कर से अंकित की मौत हो गई, उसका साथी बलराम घायल हो गया। उसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने अंकित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकित दो भाइयों में बड़ा था उसकी शादी नहीं हुई थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed