फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies due to lightning, two daughters scorch

आकाशीय बिजली गिरने झुलस कर महिला की मौत, दो पुत्रियां झुलसी

Sat, 10 Apr 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to lightning, two daughters scorch
पड़री/जिगना/कछवां। पड़री थाना क्षेत्र के सुर्जवार गांव में शुक्रवार की सुबह तेज हवा और गरज चमक के बीच बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला और उसकी दो पुत्रियां झुलस गई। आनन-फानन परिजन तीनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान महिला को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसकी एक पुत्री को अस्पताल में भर्ती कर दिया और दूसरी को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इसके अलावा जिगना थाना क्षेत्र के सुपथा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो गाय की मौत हो गई और किशोरी झुलस गई। कछवां थाना क्षेत्र के चड़िया गांव में बिजली से महिला झुलस गई।
विज्ञापन

पड़री क्षेत्र के सुर्जवार गांव निवासी अनिता मौर्या (45) पत्नी राम किसुन मौर्या सुबह बारिश होने पर खेत से भूसा ढोने के लिए गई थी। वह अपनी पुत्री 20 वर्षीय पुत्री रीना और 15 निशा के साथ भूसा ढो रही थी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली गिरने पर अनिता और उसकी दो पुत्रियां चपेट में आ गई। इसमें अनिता गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने अनिता को मृत घोषित कर दिया। झुलसी रीना को उपचार के लिए भर्ती किया गया। निशा का प्राथमिक उपचार कर उसे छुट्टी दे दी गई। अनिता के मौत से उसके बच्चों और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पति राम किशुन खेती करता है। दोनों को एक पुत्र और दो पुत्री है। पुत्रियों की शादी अभी नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिगना, विंध्याचल थाना क्षेत्र के सुपंथा गांव में शुक्रवार को दोपहर आकासीय बिजली गिरने से दो गाय झुलस कर मर गई। एक किशोरी मामूली रुप से झुलस गई। दो गायों की मौत से पशुपालक के घर में कोहराम मच गया है। सुपंथा गांव निवासी चिंतामणि उपाध्याय की दो गाय मड़हे मे बंधी थी। 11 बजे बरसात के साथ आकशीय बिली के चपेट में दोनों गाय आ गई। गांव निवासी 20 वर्षीय रेनू पुत्री चिंतामणि भी मामूली रुप से झुलस गई। कछवां थाना क्षेत्र के चड़िया गांव निवासी 50 वर्षीय लालमनी पत्नी स्व. जवाहिर शुक्रवार की सुबह एक पेड़ के नीचे बैठी थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरन से वह झुलस गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला परिषदीय स्कूल में रसोईयां थी।
विज्ञापन

इनसेट
.............................
भट्ठे पर काम कर रहे चार मजदूर झुलसे
जमालपुर। अदलहाट के नरायनपुर ईट भट्ठे पर काम कर रहे चार मजदूर आकाशीय बिजली के चपेट में आने से झुलस गए। उसको जमालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में भर्ती कराया गया। जमालपुर थाना क्षेत्र के लोढ़वा गांव निवासी 59 वर्षीय चिंता देवी पत्नी धर्मू बियार, 60 वर्षीय अन्तू, रीवा गांव निवासी 62 वर्षीय सूरत बियार पुत्र खरगू, 50 वर्षीय शिवराती पत्नी सूरत नरायनपुर थाना अदलहाट स्थित समाज मार्का ईट भठ्ठे पर ईट पथाई का कार्य कर रहे थे। अचानक शुक्रवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ आकाशीय बिजली गिरने से चारों चपेट में आ गए। मौके पर जुटे मजदूरो ने डायल 108 की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले आए। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed