फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman calls husband to go home, body found in forest in the morning, murder charge alleged

Mirzapur News: महिला ने घर जाने के लिए पति को बुलाया सुबह जंगल में मिला शव, हत्या का आरोप

Tue, 10 Feb 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Woman calls husband to go home, body found in forest in the morning, murder charge alleged
मड़िहान के देवरी जंगल में मृत मिली तेतरा देवी की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
भावां। मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी गांव के जंगल किनारे अर्ध निर्मित विंध्य विश्वविद्यालय में काम करने आई महिला का का शव जंगल में मिला। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मायके वालों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। कहाकि वह घर लौटने वाली थी, ऐसे में अचानकी उसकीमौत कैसे हो गई। उसकी हत्या की गई है। सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के भैंसवार गांव निवासी रामपति ने बताया कि उनकी पत्नी तेतरा देवी (47) घर से 15 दिन पहले मड़िहान के देवरी कला गांव में नवनिर्मित विंध्य विश्वविद्यालय में गांव के ही राजगीर मिस्त्री बलिराम के साथ मजदूरी करने आई थी। रविवार की शाम साढ़े चार बजे घर आने के लिए उसने फोन कर बाइक लेकर धुरकर आने को कहा था। देर रात तक इंतजार करता रहा लेकिन पत्नी का कुछ भी पता नहीं चला। सोमवार की सुबह फोन से सूचना मिली कि पत्नी की मौत हो गई है। मौके पर आकर देखा तो उसकी नाक से झाग निकल रहा था। शव पगडंडी वाले रास्ते पर था। उसके पास से 1500 रुपये भी मिले। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मड़िहान शिखा भारती, मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा मौके पर जांच करने पहुंचे। मृतका के पति रामपति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। पत्नी घर आने वाली थी। उससे पहले किसी ने हत्या कर दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed