फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wife fell from bike after being hit by tractor and died after being crushed by truck, husband also injured

Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक से गिरी पत्नी की ट्रक से कुचलकर मौत, पति भी घायल

Thu, 28 Nov 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Wife fell from bike after being hit by tractor and died after being crushed by truck, husband also injured
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर मवैया गांव के पास बुधवार को शाम को ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक पर बैठी महिला गिर गई। इस बीच उसे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में घायल पति-पत्नी को इलाज के पीएचसी विजयपुर सर्रोई पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के कोराव थाने के भैंया गांव निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा (50) अपनी पत्नी सुमन देवी (46) को बाइक पर बैठाकर बुधवार को सुबह बिहसड़ा कला गांव स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी स्थगित होने के कारण बुधवार को शाम करीब पौने चार बजे वे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में मवैया गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे सुमन सड़क गिर गईं। उसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक से गिरकर पति संतोष भी घायल हो गए। एंबुलेंस आने में देरी होने पर लोग बोलेरो से घायलों को पीएचसी विजयपुर सर्रोई ले गए। जहां डाॅ. महेंद्र चौधरी ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed