फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wheat can be bought up to 22 at five centers only

जिले के पांच केंद्रों पर ही 22 तक खरीदे जा सकेंगे गेहूं

Thu, 17 Jun 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wheat can be bought up to 22 at five centers only
मिर्जापुर। जिले में गेहूं खरीद की तिथि 22 जून तक बढ़ा दी गई है। लेकिन यह खरीद अब जिले के सभी 58 केंद्रों की जगह मात्र पांच केंद्रों पर ही होगी। इसमें नवीन मंडी समिति मिर्जापुर व अहरौरा के गेहूं क्रय केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि ख़राब मौसम, केंद्रों पर उठान हेतु अवशेष लगभग एक लाख कुंतल गेहूं तथा एफसीआई डिपो में स्थानाभाव के कारण भंडारण की समस्या के चलते शासन ने खरीद के लिए 22 जून तक खरीद बढ़ा दी है। विस्तारित अवधि में नवीन मंडी मिर्जापुर और अहरौरा में स्थापित खाद्य विभाग और मंडी समिति के कुल पांच क्रय केंद्र ही संचालित रहेंगे। किसान से कहा गया कि किसी कारणवश यदि उनका गेहूँ 15 जून को किसी केंद्र पर विक्रय नहीं हो सका है तो वे अपने ऑनलाइन टोकन और आधार के साथ मंडी समिति में संचालित केंद्रों पर संपर्क करके विक्रय कर सकते हैं। चूंकि पोर्टल पर तौल कांटे की अधिकतम सीमा साढ़े तीन सौ कुंतल निर्धारित है। इसलिये पूर्व सूचना और संपर्क के बाद ही इन केंद्रों पर अपना गेहूं ले जायें ताकि उनको अनावश्यक प्रतीक्षा ना करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed