{"_id":"635ec9030a4ed62f5e08affa","slug":"vratis-were-welcomed-with-rangoli-and-arpan-kalash-at-the-ghatsvratis-were-welcomed-with-rangoli-and-arpan-kalash-at-the-ghats-mirzapur-news-vns6812945122","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटों पर रंगोली व अर्पण कलश से हुआ व्रतियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटों पर रंगोली व अर्पण कलश से हुआ व्रतियों का स्वागत
विज्ञापन
छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को नगर के प्रमुख घाटों पर रंगोली बनायी गई और अर्पण कलश के साथ व्रतियों व उनके परिजनों का स्वागत किया गया। छठ पूजा को देखते हुए सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देशन में छठ पूजा के लिए नगर के सभी प्रमुख घाटों पर तैयारियां पूरी कराई गईं। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल की देखरेख में प्रत्येक घाट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ ही पुलिस की व्यवस्था की गई। तैयारियों के संबंध में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि छठ पूजन के लिये घाटों पर आने वाले स्नानार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये, इसके लिये बरियाघाट, नारघाट, पक्का घाट, ओलियर घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि पक्का घाट, बरिया घाट तथा नार घाट पर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में स्थानानार्थियों के स्वागत के लिये प्रथम बार रंगोली बनाई गई तथा अर्पण कलश की व्यवस्था की गयी है। सभी घाटों पर पानी में जाल डालकर बैरिकेडिंग कराई गई है। इसके अलावा चेंजिंग रूम, शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए टैंकर, मोबाइल टायलेट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, प्रकाश, एंबुलेंस, चिकित्सीय टीम, गोताखोर एवं एनडीआरएफ टीम की तैनाती भी की गयी है। प्र
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर नगर पालिका की तरफ से अनवरत साफ-सफाई के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अपर जिलाधिकारी ने सभी घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होेंने मजिस्ट्रेटों व ड्यूटी में लगाये गये अन्य अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।