फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal division is first in the state in paddy payment

Mirzapur News: धान के भुगतान में विंध्याचल मंडल प्रदेश में प्रथम

Tue, 17 Dec 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal division is first in the state in paddy payment

विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल ने धान खरीद में मंडल के किसानों को 219.15 करोड़ रुपये का भुगतान कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। धान खरीद के कुल 233. 84 करोड़ की तुलना में यह भुगतान कर प्रथम स्थान हासिल किया है।

विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हुई है। मंडल में धान की खरीद का लक्ष्य 2970000 क्विंटल रखा गया है। इस लक्ष्य की तुलना में मंडल में अब तक 1007950 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। यह लक्ष्य का 34 प्रतिशत है। पूरे मंडल में अब तक 14686 किसानों से धान की खरीद की जा चुकी है। मंडल में धान की खरीद में मिर्जापुर जिला प्रथम स्थान पर है। यहां पर अब तक 600000 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। धान के मुल्य का 94 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में मात्र 14.5 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। दावा है कि जल्द उसका भी भुगतान कर दिया जाएगा। मिर्जापुर जिले में 99 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 1570000 क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य है। संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद ने बताया कि मंडल में मिर्जापुर व सोनभद्र जनवरी के अंत तक लक्ष्य प्राप्त कर लिए जाने की उम्मीद है। जबकि खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 निर्धारित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed