फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vighnaharta Ganesha enshrined in puja pandals.

Mirzapur News: पूजा पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता गणेश

Tue, 15 Sep 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vighnaharta Ganesha enshrined in puja pandals.
कछवां के हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा।-संवाद।
शंख-घंटे की गूंज और आरती से भक्तिमय हुआ माहौल, दर्शन-पूजन को उमड़ी भीड़
विज्ञापन

मिर्जापुर। तीज के साथ ही सोमवार को 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूजन समिति की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शहर में 20 से ज्यादा पंडालों में गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है। शुभ मुहूर्त में घरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पूजा पंडालों में विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूजन-अर्चन और आरती की गई। शाम होते ही पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शंख और घंटों की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। धुंधीकटरा में मराठा गणेश सेवा समिति की ओर से वर्ष 1987 से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार को समिति की ओर से विघ्न विनायक की प्रतिमा स्थापित कर पूजन शुरू किया गया। अध्यक्ष प्रदीप प्रतापराव कदम, उपाध्यक्ष विठ्ठल जाधव, रोहित, सचिव उदय, महामंत्री मंटू जायसवाल, संदीप शिंदे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर के रानीबारी, गणेश सेवा समिति, आर्यकन्या रोड, रमईपट्टी-देहात कोतवाली रोड और संकट मोचन-रामबाग रोड पर भी भव्य पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महोत्सव की धूम है। अर्जुनपुर में रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग किनारे सजे पंडाल में आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। सीखड़: क्षेत्र के खैरा बाजार में सीखड़ गणेश पूजनोत्सव समिति की ओर से गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से प्रतिमा स्थापित की गई। शाम को आरती और पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान राकेश पांडेय, जीऊत केसरी, उमाशंकर राजभर, स्वामी यादव और रामू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछवां: नगर पंचायत हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विधि विधान पूर्वक गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर गुड्डू रस्तोगी, नखड़ू, शुभम, किशन, मन्नू, साहिल, गणेश, विक्की एवं भक्तगण मौजूद रहे।
ड्रमंडगंज: रामलीला मंच पर सोमवार की शाम गणेश उत्सव समिति की ओर से गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर गणेश उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर कौशलेंद्र गुप्ता, अनूप केसरी, अध्यक्ष कृष्ण कुमार केसरी, अनिल केसरी आदि रहे।

अहरौरा: मदापुर में गणेश की प्रतिमा स्थापित होते ही पूरा गांव बप्पा मोरया की नारों से गुंजायमान हो गया। गणेश पूजन समिति के अध्यक्ष विश्व भूषण त्रिपाठी ने बताया कि पांच दिवसीय गणेश पूजन का कार्यक्रम के आयोजन किया गया है। इस अवसर पर हौसला प्रसाद, विश्व भूषण, भारत भूषण त्रिपाठी, शीतला प्रसाद रहे।

कछवां के हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा।-संवाद।

कछवां के हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा।-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed