{"_id":"6a2861fa06bdccac7f0c1467","slug":"updated-1452-aadhaar-cards-without-an-office-or-a-kit-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-155073-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बिना कार्यालय और किट के 1452 आधार कार्ड अपडेट कर दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बिना कार्यालय और किट के 1452 आधार कार्ड अपडेट कर दिए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली थाने में एक फर्म पर बिना कार्यालय खोले व आधार किट के 1452 आधार नामांकन, अपडेट करने का आरोप लगा है। यह आरोप आधार नामांकन और अपडेट के कार्य में अनुचित तरीके अपनाने के लिए लगाया गया है। बीएसएनएल के कर्मचारी सुनील सिंह ने शिकायत कटरा कोतवाली में की गई है।
इस संबंध में देहात कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता को बुलाकर मामला समझने का प्रयास किया जा रहा है। इसके आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फर्म को मिर्जापुर परिचालन क्षेत्र के ग्राहक सेवा केंद्रों पर आधार संबंधी कार्य करना था।
इसमें नामांकन और अपडेट शामिल थे। बीएसएनएल को इन केंद्रों पर आधार किट और कर्मचारियों को यूजर आईडी प्रदान करनी थी। आरोप है कि वर्तमान में बीएसएनएल की ओर से केवल यूजर आईडी ही दी गई है। बावजूद इसके मई 2026 में 1277 आधार नामांकन, अपडेट हुए।
विज्ञापन
जून 2026 में अब तक 175 आधार नामांकन, अपडेट के कार्य किए जा चुके हैं। यह कार्य अनगढ़, लालगंज और रॉबर्ट्सगंज के ग्राहक सेवा केंद्रों पर हुआ।