फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anganwadi workers received appointment letters and certificates of appreciation.

Mirzapur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र और प्रशस्ति पत्र

Wed, 09 Sep 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers received appointment letters and certificates of appreciation.
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को पोषण मिशन के तहत मुख्यालय सहित तहसीलों में नियुक्ति पत्र और प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने नियुक्ति पत्र बांटा।
विज्ञापन

बरकछा: दक्षिणी परिसर स्थित सभागार में सदर तहसील के नगर पालिका, नगर ब्लॉक, कोन और छानबे ब्लॉक की 32 कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। अच्छे कार्य करने वाली 12 को प्रशस्ति पत्र और नौ को पोषण पोटली दी गई। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने वहां लगाए गए स्टाल का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर अयोध्या में सीएम के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, सीडीओ विशाल कुमार, परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनार। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सम्मान समारोह चुनार तहसील सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नरायनपुर ब्लॉक से नौ, सीखड़ से चार और जमालपुर से 10 नवनियुक्त सेविकाओं को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान एसडीएम अनेग सिंह, तहसीलदार ईवेंद्र कुमार, मंगरु साहनी, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रकाश सिंह, बीडीओ नरायनपुर रामराज कुशवाहा, जमालपुर रक्षिता, प्रमोद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़िहान। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रामशंकर सिंह पटेल रहे। विधायक ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया। छह माह से पांच वर्ष तक के नौनिहाल बच्चों को पोषण पोटली बांटी। कार्यक्रम में राजगढ़ ब्लॉक की 21 और पटेहरा ब्लॉक की छह, कुल 27 नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। बाल पोषाहार विभाग की ओर से सभागार में स्टॉल लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed