फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Board: 66,097 students will appear in 110 centers

यूपी बोर्ड : 110 केंद्रों में 66,097 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Fri, 28 Jan 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 66,097 students will appear in 110 centers
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को परिषदीय परीक्षा वर्ष 2022 के बाबत परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जनपदीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बताया गया कि इस बार जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 66 हजार 97 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, चुनार, लालगंज एवं मड़िहान उपस्थित रहे। इसके साथ ही समिति के अन्य सदस्य के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्या, कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज बापू उपरौध आदि उपस्थित रहे। संचालन सदस्य सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया। जानकारी दी गई कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2022 के लिए 110 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। कुल 66 हजार 97 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों की जांच संबंधित उप जिलाधिकारी कर ले एवं 29 जनवरी तक आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध करा दें। आख्या के आधार पर ही जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed