फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Unclaimed trolley bag found at railway station, stir, CO City reached the spot with dog squad

Mirzapur: रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस ट्रॉली बैग, मचा हड़कंप, जांच में मिला कुछ ऐसा कि लोग रह गए हैरान

Sun, 19 Feb 2023 10:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 19 Feb 2023 10:06 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मुगलसराय की ओर लाल रंग का लावारिस बैग बरामद हुआ। काफी देर से बैग वहां पड़े होने पर निरीक्षण कर रहे पुलिस जीआरपी के सिपाही ने  अधिकारियों को सूचना दी।

विज्ञापन
Unclaimed trolley bag found at railway station, stir, CO City reached the spot with dog squad
रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस ट्राली बैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह प्लेटफार्म नंबर एक पर पूर्वी छोर की ओर एक लावारिस बैग मिला। लोगों की सूचना पर जीआरपी और कटरा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर सीओ सिटी ने भी डाग स्क्वॉड के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल की, परंतु कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद बम डिस्पोजल दस्ते को बुलाया गया।

विज्ञापन


जांच के बाद बैग खोला गया तो उसमें शराब बरामद हुई। जीआरपी ने शराब जब्त करके सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैग लेकर आने वाले की तलाश कर रही है। सीसीटीवी में एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर बैग के साथ आते दिखाई दिया है। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर रविवार को सुबह सात बजे के करीब कुछ लोगों ने एक लावारिस बैग काफी समय से पड़ा देखा। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी प्रभारी संतोष सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लावारिस बैग होने के कारण उसे खोलवाना उन्होंने उचित समझा। सूचना पर कटरा कोतवाल पुलिस के साथ सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डाग स्क्वॉड के साथ जांच पड़ताल की। उस दौरान भी पता नहीं चल सका कि बैग के अंदर क्या है। बैग पर मक्खियां लग रही थीं। इसके बाद वाराणसी से बम डिस्पोजल दस्ते को बुलाया गया। बम डिस्पोटल दस्ते ने जांच पड़ताल के बाद बैग खोला तो उसमें शराब बरामद हुई। बैग में शराब के 120 टेट्रा पैक रखे थे। जिसे जीआरपी ने जब्त कर लिया।

इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो एक युवक दो नंबर गेट से ऑकर प्लेटफार्म नंबर दो से रैंप पर चढ़ता दिखाई दे रहा है। आशंका जताई जा रही है कि शराब लेकर जा रहे तस्कर जीआरपी की गश्त आदि के चलते पकड़े जाने के डर से बैग छोड़कर फरार हो गया।

सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा का कहना है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह एक लाल रंग का लावारिस ट्राली बैग मिला है। बम डिस्पोजल दस्ते को बुलाकर जांच के बाद बैग खोला गया तो उसमें शराब बरामद हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिखे बैग लेकर आने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed