फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two pilgrim priests clash over Yajaman, attacked with scissors

Mirzapur News: यजमान को लेकर दो तीर्थ पुरोहित भिड़े, कैंची से हमला

Wed, 17 Apr 2024 04:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Two pilgrim priests clash over Yajaman, attacked with scissors
विंध्याचल। विंध्याचल धाम में नई वीआईपी मार्ग पर मंगलवार को सुबह यजमान को लेकर दो तीर्थ पुरोहित आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष ने कैंची से हमला कर दिया। इस हमले में पंडा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गई। कैंची लगने से घायल तीर्थ पुरोहित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को मारपीट का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

नवरात्र की अष्टमी तिथि पर यजमान को लेकर दो तीर्थ पुरोहितों ने नई वीआईपी मार्ग पर आपस में मारपीट कर ली। एक पक्ष के शिव नंदन त्रिपाठी ने बताया कि वे मंगलवार को सुबह नौ बजे न्यू वीआईपी मार्ग पर लाइन लगवाने के लिए ड्यूटी कर रहे थे। आरोप लगाया कि पुरानी वीआईपी निवासी पंडा आए और तीर्थ यात्री को लेकर जाने की बात पर गाली देते हुए मारपीट की। मारपीट में उन्हें और उनके भाई केशरी नंदन को चोटें लगीं। कैंची से मारा गया है। उधर, दूसरे पक्ष के शिवम द्विवेदी का आरोप था कि वे अपने छोटे भाई शुभम के साथ दुकान पर बैठे थे। विपक्षी दुकान में आकर गाली देते मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव भी किया। विपक्षी द्वारा दी गई तहरीर गलत है। उनका कहना था कि मौके पर सीसी कैमरे की जांच-पड़ताल भी की जा सकती है। वे लोग उस समय ड्यूटी पर नहीं थे। विंध्याचल पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवम द्विवेदी तथा शुभम द्विवेदी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि दो तीर्थ पुरोहित जो आपस में रिश्तेदार हैं, उनके बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्ष को थाने में बुलाकर मामले की जांच के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई। सीओ सिटी मनोज गुप्ता ने बताया कि न्यू वीआईपी मार्ग पर आपस में रिश्तेदार दो लोगों ने पारिवारिक विवाद में कहासुनी कर ली। विवाद बढ़ने पर एक ने दूसरे पर कैंची से हमला कर दिया। घायल की स्थिति सामान्य है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed