{"_id":"5ed3e6d08ebc3e08ed2472dc","slug":"trees-torn-in-storm-broken-electric-poles-mirzapur-news-vns5275716162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में उखड़े पेड़, टूटे बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में उखड़े पेड़, टूटे बिजली के खंभे
विज्ञापन
मिर्जापुर। शनिवार की देर रात जिले में कई स्थानों पर तेज आंधी से पेड़ उखड़ गए, बिजली के पोल गिर गए। लोगों के टीन व छप्पर हवा में उड़ गए। अधिकांश स्थानों पर बिजली के पोल व तार टूट कर गिर गए जिससे पूरी रात विद्युत व्यवस्था छिन्न-भिन्न रही। गरज व चमक के साथ बरसात हुई। इससे तापमान गिरने से दूसरे दिन रविवार को लोगों को गर्मी में राहत मिली। आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ।
जिगना। छानबे क्षेत्र मे शनिवार की रात आए आंधी तूफान व पानी से सबसे ज्यादा नुकसान पेडों, बिजली के पोल व तार की हुई है। पोल व तार टूटने के अलावा गरीबों के छप्पर, मडई टिन शेड आदि हवा में उड़ गए। ग्राम पंचायत नौगांव मे दस पोल व सुपंथा सहित अन्य गांवों मे दर्जन भर से अधिक पोल टूटे व तार टूटने से रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। रविवार को दोपहर तक कई गांव मे बिजली आपूर्ति चालू की गई है। क्षेत्र के हरगढ़, जिगना, विजयपुर, अर्जुनपुर चारो पावर हाउस की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जहां पर बिजली चालू हो सकती है वहाँ पर बिजलीकर्मियों की ओर से ठीक करके आपूर्ति की गई है, लेकिन काफी स्थानो पर बिजली आपूर्ति नही हो पाने से भीषण गर्मी में कनेक्शनधारक परेशान हैं। पटेहरा, शनिवार की देर रात क्षेत्र में गरज चमक के साथ ही हुई तेज बरसात से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। कलवारी, गरज, चमक के साथ आंधी और पानी से विशेषकर आम फसलो को नुकसान हुआ। हलिया, तेज गरज चमक के साथ हुई बारिश से क्षेत्र में कई स्थानो पर बिजली के तार व खंभे टूटकर गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत उपकेंद्र हलिया के बगल में आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत उपकेंद्र का जम्पर तथा स्पाउट जल गया। जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
वज्रपात से दो लोग झुलसे
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गढ़वा में शनिवार की देर रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। दोनो को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी लाया गया जहां उपचार के बाद दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। शनिवार की रात तेज गड़गड़ाहट के साथ हो रही बारिस में ा45 वर्षीय लाची पत्नी मुन्नीलाल व 16 हसीना पुत्री खजांची दोनो ही घर के बरामदे में बैठी थी कि अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों घायल हो गई।
विज्ञापन
तीन बैलों की भी हुई मौत
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार की रात आकाशीय बिजली की चपेट में क्षेत्र में तीन बैलों की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के अंतरी दक्षिण गांव निवासी बड़कू कहार के आम के पेड़ के नीचे बांधे गए दो बैलों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इसी तरह कुबरा गांव निवासी उदित नारायण का एक बैल आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।