फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Trains cancelled, some diverted

Mirzapur News: ट्रेनें निरस्त, कुछ के मार्ग बदले

Wed, 07 Feb 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Trains cancelled, some diverted
मिर्जापुर। प्रयागराज मंडल के प्रयागराज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड में डीएफसी लिंक लाइन के कनेक्शन के लिए जिवनाथपुर स्टेशन पर यार्ड की रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सूबेदारगंज मेमू नौ से 12 फरवरी तक निरस्त रहेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सूबेदारगंज मेमू सात से 16 फरवरी तक निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि 21 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस, मानिकपुर-प्रयागराज, छिवकी-वीएचके-बनारस ट्रेन आठ से 11 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, दुर्गॉ-नौतनवां, कोल्हापुर-धनबाद, आनंद विहार टर्मिनल-हटिया, कोलकाता-बीकानेर, आनंद विहार टर्मिनल-गया, आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर, गुवाहाटी–बीकानेर, नई दिल्ली-गुवाहाटी, भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल, रांची-आनंद विहार टर्मिनल, बाड़मेर-हावड़ा, सूरत-छपरा, सियालदह -अमृतसर, आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर, पटना-अहमदाबाद, आनंद विहार टर्मिनल-रांची ट्रेन के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed