फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   train and bus services resume from today

आज से शुरु होगा सफर सुहाना, ट्रेन और बस से आना-जाना

Sun, 31 May 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
train and bus services resume from today
मिर्जापुर। लाकडाउन के दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद एक जून से ट्रेन और बस सेवा बहाल हो जाएगी। अब यात्री कोरोना बचाव संबंधित नियमों का पालन करते हुए ट्रेन और बस से सफर कर सकते हैं। ट्रेन सेवा में फिलहाल मिर्जापुर स्टेशन पर 11 ट्रेनों को ठहराव होगा और रोडवेज में पूर्व की भांति सभी रूटों पर बसें चलेंगे। दोनों स्थानों पर सैनिटाइजेशन और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए। जिससे की यात्रियों को कोरोना से बचाते हुए सुरक्षित सफर कराया जा सके।
विज्ञापन

लाकडाउन लागू हुए दो माह से ऊपर हो गए। लाकडाउन के दौरान ट्रेन और बसों से सफर पर रोक लगाई गई। सिर्फ मालगाड़ी का संचालन हो रहा था। लाकडाउन के दौरान घरों की ओर जाने वाले पैदल, साइकिल, बाइक से सफर करने लगे। इस पर सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करने के साथ रोडवेज बसे चलाई। इससे यात्रा करने वाले श्रमिको को घर तक पहुंचाया जा सके। चार लाकडाउन बीतने के बाद सरकार ने अब ट्रेन और बस सेवा को पूर्व की तरह शुरु करने का फैसला लिया है। एक जून से ट्रेन और बस सेवा का शुभारंभ होगा। इसे देखते हुए स्टेशन और रोडवेज पर तैयारियां की गई है। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि एक जून को मिर्जापुर स्टेशन पर 11 ट्रेनों का ठहराव होगा। बताया कि ट्रेनों का नंबर बदला गया है। स्टेशन पर सैनिटाइजेशन कराया गया है। तीनों प्लेटफार्म पर गोला बनाया गया है। जिसमें यात्री खड़े होकर ट्रेन में चढ़ेंगे। सिर्फ रिजर्वेशन करने वाले यात्री ही स्टेशन पर आएंगे। यात्री को 90 मिनट पहले स्टेशन पर आना होगा। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद स्टेशन ट्रेन में चढ़ेन दिया जाएगा। रोडवेज के एआरए हरिशंकर पांडेय ने बताया कि सुबह आठ बजे से बस का संचालन पूर्व की तरह शुरु होगा। रोडवेज में 58 निगम और 11 अनुबंधित बसें है। जो कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र और पूर्व की तरह अन्य रूटो पर चलेंगे। स्टेशन पर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। बस में कंटेक्टर के पास सैनिटाइजर रहेगा। वह यात्री के हाथ को सैनिटाइज कराएगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का होगा ठहराव
मिर्जापुर। पटना कुर्ला एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, संघ मित्रा, दानापुर-पुणे एक्सप्रेस का ठहराव होगा। ये सभी गाड़ियां पूर्व की तरह अपने तय समय पर आएंगी, पर इन गाड़ियों का नंबर बदला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलयात्रा के लिए जरूरी नियम
-जनरल कोच और स्लीपर श्रेणी में यात्रा के लिए रिजर्वेशन करवाना होगा।
-आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐप या बेवसाइट के जरिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा सकेगी
-रेलवे स्टेशन पर बने काउंटर पर तत्काल टिकट बुकिंग भी नहीं हो सकेगी।
-यात्रा के लिए अधिकतम 30 दिन पहले तक टिकट बुक की जा सकती है।
-आरएसी और वेटिंग लिस्ट के लिए भी टिकट जारी होगा लेकिन कंफर्म न होने की सूरत में व्यक्ति यात्रा नहीं कर सकेंगे।
-उन्हीं को रेलवे स्टेशन में प्रवेश मिलेगा जिनके पास टिकट होगा।
यात्रा से पहले सभी का टेस्ट किया जाएगा और जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं होंगे केवल उन्हीं को यात्रा की अनुमति होगी।
-अगर जांच में किसी को यात्रा के लिए स्वस्थ नहीं पाया जाता तो टिकट का पूरा पैसा वापिस कर दिया जाएगा।
-यात्रियों के लिए सफर के दौरान खाने का सामान पहले से रखना बेहतर होगा। हालांकि कुछ ट्रेनों में पैन्ट्री कार होगी जहां से यात्री पैसे दे कर खाने का सामान ख़रीद सकेंगे।
-ट्रेन स्टेशनों पर किताबों के स्टॉल और दवाई के स्टॉल जैसी दुकानें खुली रहेंगी।
- स्टेशनों में बने खाने की दुकानों और रेस्त्रां में बैठ कर खाना खाने की इजाजत नहीं होगी। यात्री खाना पैक करा कर ले जा सकते हैं।
-ट्रेनों के भीतर तौलिए और चादरें नहीं दी जाएंगी। न ही ट्रेनों में परदे होंगे।
-सभी को रेलवे स्टेशन में प्रवेश के करते समय पूरी यात्रा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
-यात्री को कम से कम 90 मिनट पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा।
-स्टेशन और यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा
-सभी के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed