{"_id":"645012cd75f948ee000882a4","slug":"this-time-maximum-13-covid-infected-were-found-in-one-day-mirzapur-news-c-20-1-182815-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: मिर्जापुर में एक दिन में सर्वाधिक 13 कोरोना के मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 70 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: मिर्जापुर में एक दिन में सर्वाधिक 13 कोरोना के मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 70 हुई
Tue, 02 May 2023 07:29 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 07:29 AM IST
सार
जिले में 28 मार्च को पहला कोविड संक्रमित मिलने के बाद अब तक 70 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 30 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। 20 लोगों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। एसीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि सर्दी-जुकाम आदि समस्या होने पर लोगों की जांच की गई। इसके बाद 13 लोग कोविड संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
विस्तार
मिर्जापुर में कोविड संक्रमितों के मिलने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जिले में इस बार एक दिन में सबसे अधिक 13 लोग कोविड संक्रमित मिले हैं। इनको होम आइसोलेशन में रखकर उपचार किया जा रहा है। होम आइसोलेशन में रखे गए 14 लोग इलाज के बाद स्वस्थ भी हुए हैं। इस समय जिले में एक्टिव केस 20 हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सड़क हादसे में कार सवार की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
जिले में 28 मार्च को पहला कोविड संक्रमित मिलने के बाद अब तक 70 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 30 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। 20 लोगों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। एसीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि सर्दी-जुकाम आदि समस्या होने पर लोगों की जांच की गई। इसके बाद 13 लोग कोविड संक्रमित मिले हैं। संक्रमित लोगों में हलिया के 14 वर्षीय किशोर, मड़िहान की 45 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय पुरुष, विजयपुर के 62 वर्षीय वृद्ध, हलिया के 41 वर्षीय पुरुष, 15 वर्षीय किशोर, गुरसंडी के 48 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय महिला, लालगंज के 18 वर्षीय व 22 वर्षीय पुुरुष, मड़िहान के 23 वर्षीय पुरुष, पड़री के 60 वर्षीय पुरुष, देहात कोतवाली के 72 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। उन्होंने होम आइसोलेशन में इलाज के बाद सोमवार को 14 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक 12441 लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इनमें से 12291 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं और 130 लोगों की मौत हुई है। इस बार के संक्रमण में अब तक किसी की जान नहीं गई है।
विज्ञापन