फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There should be a fair investigation of the lawsuit filed against the truck owner

ट्रक मालिक पर दर्ज मुकदमें की हो निष्पक्ष जांच

Thu, 11 Mar 2021 09:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
There should be a fair investigation of the lawsuit filed against the truck owner
मिर्जापुर। एआरटीओ और ट्रक एसोसिएशन का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप लगने के बाद एआरटीओ ने ट्रक मालिक पर मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को ट्रक मालिक राजू चौबे ने पत्रकार वार्ता में राष्ट्रवादी ब्राहृण सभा के संरक्षक व पूर्व डीजी सूर्य प्रताप शुक्ला को ऑडियो देकर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। पत्रकार वार्ता में सूर्य प्रताप शुक्ला ने आडियो सुनकर पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

पूर्व डीजी ने कहा कि वे महाशिवरात्री पर्व पर मां विंध्यवासिनी और बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आए है। कहा कि भगवान शंकर सबको साथ लेकर चलते है। वे लोक कल्याणकारी है। उन्होंने विश्व को बचाने के लिए विषपान किया। देव और दानव को वरदान दिया। हमको उनसे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। बामी हत्याकांड पर कहा कि जल्द खुलासा न होने पर संगठन इसकी लड़ाई लड़ेगा। विंध्य ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू चौबे पर मुकदमा दर्ज करने के मामले में कहा कि उनको राजू चौबे ने उनको ऑडियो सुनाया है। इससे तो साफ जाहिर हो रहा है कि उनके ऊपर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कराने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश दत्त भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष पंकज मिश्रा, महिला नेता उषा लता पांडेय, शशि भूषण, साधु तिवारी, राजू चौबे, उमेश पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, आशीष शुक्ला, विक्की शुक्ला, योगेंद्र मिश्रा, सेंट्रल मिश्रा, कलेक्टर दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed