फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man gave his life by hanging

फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

Wed, 10 Aug 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging
चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में सोमवार को देर रात युवक ने कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे फंदे पर लटक जान दे दी। काफी देर तक बाहर नहीं आने और दरवाजा नहीं खोलने पर लोगों ने खिड़की से देखा तो युवक फंदे पर लटकते हुए दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया।
विज्ञापन

मझिगवां गांव निवासी के बिरजू यादव (35) पुत्र दयाशंकर यादव सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर अंदर पंखे की कुंडी में लगे रस्सी के फंदे पर लटककर जान दे दी। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी कमरे की तरफ गईं और आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका से उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए। लोगों ने घर की खिड़की से देखा तो बिरजू फंदे से लटक रहे थे। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चील्ह पुलिस को दी। चील्ह थाना प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़वाकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पारिवारिक विवाद में युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed