फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The losers of candidates seeking Punrmtgnna

हारे प्रत्याशियों ने की पुनर्मतगणना की मांग

Tue, 15 Dec 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर Updated Tue, 15 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
The losers of candidates seeking Punrmtgnna

विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए मतगणना 13 दिसंबर को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। विजयी प्रत्याशी जहां एक तरफ खुशियां मना रहे हैं। वहीं पराजित प्रत्याशी हार का मंथन कर रहे हैं।

 तो कुछ प्रत्याशी हार के लिए मतगणना में धांधली मानते हुए उच्चाधिकारियों को पत्रक देकर पुनर्मतगणना की मांग कर रहे हैं। जिसमें छानबे के बिरोही और सेमरी गांव तथा सिटी ब्लाक के गोपालपुर और राजापुर के हारे प्रत्याशियों ने पुनर्मतगणना की मांग की है।
विज्ञापन


विकास खंड छानबे के विरोही गांव के प्रत्याशी अरविंद सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौँपा। उन्होंने कहा कि छानबे ब्लाक में मतगणना के दौरान धांधली की गई है। उन्होंने कहा कि हारे प्रत्याशी को एआरओ द्वारा एक वोट से विजयी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आनन फानन में विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि विरोही गांव की मतगणना दोबारा कराई जाए। पत्रक देने वालों में राजेश सिंह, अनिता, अवनि सिंह, मंजू, कमल कुमार, नेता, फुलवंती, अमरेश सिंह, गनेश सिंह, रेखा आदि मौजूद रहे।

 इसी प्रकार विकास खंड छानबे के सेमरी गांव के श्रीनारायण ने पुनर्मतगणना कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान बूथ संख्या 102 और 103 पर कुल 906 मत पड़े थे, लेकिन सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपने विवरण प्रपत्र पर विजयी घोषित प्रत्याशी मनोज कुमार को बूथ 103 पर 21 मत मिले थे, लेकिन उसे चार मत अधिक दिखाकर 25 कर दिया गया है।


 जिसके कारण प्रत्याशी दो मतों से हार गया। उन्होंने जिलाधिकारी से पुनर्मतदान कराने की मांग की है। गोपालपुर के ओम प्रकाश दूूबे ने भी जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर गोपालपुर में पुनर्मतगणना कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed