फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The girl was given birth on a handcart outside the government hospital

सरकारी अस्पताल के बाहर ठेले पर दिया बच्ची को जन्म

Sun, 16 Oct 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The girl was given birth on a handcart outside the government hospital
प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला को शुक्रवार की शाम सरकारी अस्पताल के बाहर ठेले पर ही बच्ची को जन्म देना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर वहां तैनात महिला कर्मचारी का उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव निवासी विक्रमा की 30 वर्षीया पुत्री प्रभावती को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन शुक्रवार की शाम करीब सात बजे ठेले पर लिटाकर न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज ले गए। वहां तैनात एएनएम के नहीं मिलने पर करीब साढ़े आठ बजे साथ गईं महिलाओं के सहयोग से ठेले पर ही प्रसव कराया गया। प्रभावती ने ठेले पर ही बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद परिजन ठेले से ही जच्चा-बच्चा को लेकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन

प्रभावती के पिता विक्रमा ने बताया कि ठेले पर ही प्रसव होने के बाद शोर सुन एक एएनएम बाहर निकल कर आईं, लेकिन उन्होंने मौके पर कोई सहयोग नहीं किया। विक्रमा ने अस्पताल की एएनएम पर प्रसव पीड़ा से कराह रही उनकी पुत्री की देखभाल में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सीएचसी हलिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कामेश्वर तिवारी ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed