फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Terror of monkeys once again increased in the city

नगर में एक बार फिर से बढ़ा बंदरों का आतंक

Mon, 17 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Terror of monkeys once again increased in the city
मिर्जापुर। दो माह बाद नगर में एक बार फिर से बंदरों का उत्पात शुरू हो गया है। इस बार नगर के वासलीगंज, रामबाग, रमईपट्टी व सिविल लाइन इलाके में इनका आतंक बढ़ रहा है। इनकी वजह से लोगों का आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही दुर्घटना की भी आशंका है। नगर में बंदरों की बदमाशी लोग भूलने लगे थे कि उन्होंने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। छोटे-छोटे बच्चे जो इस समय सर्वाधिक खतरनाक हैं। आम तौर पर बड़े बंदर तो अपने बच्चों को पेट से चिपकाए चले जाते हैं लेकिन उनके साथ जो छोटे बंदर चल रहे हैं, नुकसान वही कर रहे हैं। किसी के पानी की टंकी का ढक्कन निकाल कर फेंक देना। किसी टंकी में कूदकर नहाना अथवा मलमूत्र कर देना। इनका मनपसंद शगल है। इतना ही नहीं डिश एंटिना को घूमाकर तिरछा कर देना या उसे दबाकर दोना बना देना तो बाएं हाथ का खेल है। छत पर फैले कपड़े को दांत से दबाकर फाड़ देना, टिनशेड पर उछलकूद कर उसे पिचका देना आदि कई प्रचलित करतब है जो यह प्राय: करते रहते हैं। इसके पूर्व भी नगर के बाजीराव कटरा व गणेशगंज आदि क्षेत्रों में इनका आतंक बढ़ा था तो नगर पालिका ने बंदर पकड़ने वालों की टीम बुलाकर बड़ी संख्या में बंदर पकड़वाए थे। अब इस क्षेत्र के नागरिकों की मांग है कि इस बार भी उसी टीम को बुलवाकर बंदर पकड़वाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed