फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager and middle-aged died due to drowning in flood water

बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर व अधेड़ की मौत

Fri, 13 Aug 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teenager and middle-aged died due to drowning in flood water
चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव में ग्राम प्रधान से मिलने जा रहे पिता-पुत्र बाढ़ के पानी में फंस गए। दोनों को डूबता देखकर ग्रामीण दौड़े। लोगों ने पुत्र को तो किसी तरह बचा लिया, लेकिन पिता की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

गंगा में बाढ़ से पानी गांव तक पहुंच गया है। प्रशासन द्वारा मुख्य मार्ग होने के बावजूद नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। तिलठी गांव निवासी गजानंद (55) अपने पुत्र शिव कुमार (25) के साथ बाढ़ के पानी में से होकर मल्लेपुर मार्ग स्थित नीलकंठ कुटी तिलठी जा रहे थे। इसी बीच शिवकुमार का चप्पल निकलकर पानी में बहने लगा। चप्पल को पकड़ने के लिए गहरे पानी की तरह जाने से शिवकुमार डूबने लगा। उसे बचाने के लिए गजानंद गहरे पानी में चला गया। पानी के तेज बहाव में गजानंद डूबने लगा। शिव कुमार के आवाज लगाने पर नीलकंठ कुटी पर पूजा करने जा रहे तिलठी गांव के ग्राम प्रधान ओम प्रकाश दुबे उर्फ नन्हकू बांस का डंडा लेकर दौड़े। डंडे के एक किनारे पर रुमाल बांधकर शिवकुमार की तरफ फेंका। शिवकुमार उसे पकड़कर बाहर आ गया। लेकिन गजानंद डूब गए। सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों के न आने पर गांव के चार युवक विवेक कुमार ,राजू चौबे, अभिषेक उपाध्याय, विभू दुबे व ग्राम प्रधान ओम प्रकाश दुबे पानी में उतरकर एक घंटे बाद शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे नगर विधायक रत्नाकर ने परिजनों को ढांढस बंधाया। सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सदर, एडीएम व चील्ह थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में नहाते समय युवक डूबा
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनहियां गांव में पुरानी लाइन के पास बृहस्पतिवार की सुबह बाढ़ के पानी में नहाते समय एक युवक डूब गया। जब तक खोजबीन कर उसे बाहर निकाला गया उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनहिया निवासी राजेश गौतम होमगार्ड है। उनको दो पुत्र विशाल गौतम और अरुण गौतम है। बड़ा पुत्र विशाल (18) इंटर का छात्र है। गंगा में बाढ़ से पानी गांव तक आ गया है। विशाल बृहस्पतिवार की सुबह गांव के लड़कों के साथ बाढ़ के पानी में नहा रहा था। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह डूब गया। शोर मचने पर परिवार के लोग पहुंचे और खोजबीन कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed