फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Survey run till dawn, seized accounts

भोर तक चला सर्वे, जब्त किया गया लेखा-जोखा

Fri, 24 Jan 2020 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Survey run till dawn, seized accounts
मिर्जापुर। अस्पताल और सराफा व्यवसायी के यहां बृहस्पतिवार की दोपहर में पहुंची आयकर विभाग की टीम शुक्रवार की भोर तक सर्वे कर जांच-पड़ताल करती रही। इस दौरान किसी को अस्पताल और दुकान के अदंर जाने की अनुमति नहीं थी। भोर तक किए गए सर्वे में जांच टीम ने खाता-बही आदि लेखा-जोखा और कम्प्यूटर में दर्ज डाटा को जब्त कर ले गई।
विज्ञापन

आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार खाता-बही और अन्य डाटा में अनियमितताओं की की जांच की जाएगी। जांच के बाद टैक्स की चोरी आदि पकड़े जाने पर कार्रवाई करते हुए टैक्स जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

आयकर विभाग के असिस्टेंट कमीश्नर राजेश करकेट्टा, आयकर अधिकारी गणेश लाल और नदंन कुमार सोनकर ने गुरुवार की दोपहर एक साथ तीन प्रतिष्ठानों पर जांच के लिए धमके। इसमें मदन सोनी उर्फ मद्दी के गणेशगंज स्थित गणपति ज्वेलर्स और दूसरे प्रतिष्ठान लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में जांच शुरु किया। इसके अलावा तीसरी टीम ने बरियाघाट घाट स्थित डा. आरसी दुआ के सिटी हास्पिटल में पहुंची थी। आयकर विभाग की टीम इनकम की एनालिसिस करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आय अधिक होने और टैक्स कम जमा करना पाए जाने पर टीम सर्वे करती है। सर्वे में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाती है। इस क्रम में गुरुवार को गणेशगंज स्थित गणपति ज्वेलर्स, लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस और वासलीगंज सिटी अस्पताल में टीम एक साथ धमकी। टीम ने 16 घंटे तक तीनों प्रतिष्ठानों में खाता-बही, आवश्यक सूचनाओं, कम्प्यूटर में रखे डाटा की जांच कर उसे जब्त किया।
सभी कर्मचारियों से की पूछताछ
आयकर विभाग की टीम ने तीनों प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों से घंटो पूछताछ किया। पूछताछ से काम करने वाले कर्मचारी सहम गए थे। टीम ने सभी से पूछताछ कर जानकारियों को नोट किया। इसके चलते अस्पताल में मरीजों से मिलने आने वाले परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही मिलन पैलेस आयोजित कार्यक्रम मेें शामिल होने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा।

दूसरे दिन भी रहा हड़कंप
आयकर विभाग की छापेमारी के चलते गणेशगंज के सराफा बाजार में दूसरे दिन भी हड़कंप मचा रहा है। आयकर विभाग के सर्वे के चलते कई दुकाने बंद रही। सराफा दुुकानों के अलावा अन्य बड़े व्यापारी भी आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर सहमें रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed