फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Smile Pinky's smile can be snatched away

Mirzapur News: छिन सकती है स्माइल पिंकी की मुस्कान

Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Smile Pinky's smile can be snatched away
अहरौरा। ऑस्कर किरदार स्माइल पिंकी की मुस्कान छिन सकती है। मामला सिर की छत का है। प्रभागीय वनाधिकारी ने क्षेत्रीय वनाधिकारी चुनार की रिपोर्ट पर नोटिस जारी कर कहा है कि स्माइल पिंकी का घर जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनवाया गया है। तीन वर्ष पूर्व जारी नोटिस पर पक्ष न रखने का हवाला देते हुए कहा है कि क्यों न बेदखली का आदेश पारित किया जाए।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा ने 21 सितंबर को 28 कब्जा धारकों को नोटिस भेजकर 26 सितंबर तक जवाब मांगा था। अब समय सीमा समाप्त हो गई है। वन विभाग की इस कार्रवाई से छोटी खोरिया इलाके के लोगों में हड़कंप है। स्माइल पिंकी के परिजन भी वन विभाग की कार्रवाई की जद में है। हालांकि जिस घर पर सवाल खड़ा किया जा रहा है, उसका निर्माण जिला प्रशासन ने ही कराया है। मंगलवार को अवैध कब्जे के आरोपियों ने जिलाधिकारी के यहां गुहार लगाई थी। उनको आश्वासन मिला है। स्माइल पिंकी के पिता राजेंद्र सोनकर ने बताया कि इसी भूमि पर स्माइल पिंकी को प्रशासन की ओर से मिला आवास बना है। सरकारी हैंडपंप भी लगवाया गया है। ढाई दशक से स्माइल पिंकी का परिवार तथा अन्य लोग यहां बसे हैं। अब सभी को उजड़ने का भय सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed