{"_id":"6a271980c2d5d19e140cf5d7","slug":"six-self-employment-units-including-vindhya-food-corner-were-started-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-155023-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विंध्य फूड कॉर्नर समेत छह स्वरोजगार इकाइयों की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विंध्य फूड कॉर्नर समेत छह स्वरोजगार इकाइयों की शुरुआत
विज्ञापन
जमुहार में स्वरोजगार इकाइयों का शुभारंभ करते मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल।-सोशल मीडिय
- फोटो : मनीष शर्मा
-एनआरएलएम के तहत महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का मंच, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया उद्घाटन
सक्तेशगढ़। राजगढ़ ब्लॉक के जमुहार समूह में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। नारी शक्ति प्रेरणा महिला संकुल समिति की ओर से संचालित विंध्य फूड कॉर्नर सहित छह स्वरोजगार इकाइयों का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि मड़िहान के भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर विंध्य फूड कॉर्नर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगारोन्मुखी गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार की ओर से वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) जैनेंद्र कुमार राव, ग्राम पंचायत प्रशासक संतोष कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।