फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shri Vindhya Panda Samaj election postponed till further orders

श्री विंध्य पंडा समाज का चुनाव अगले आदेश तक स्थगित

Fri, 02 Sep 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shri Vindhya Panda Samaj election postponed till further orders
नगर मजिस्ट्रेट व विंध्य विकास परिषद विंध्याचल के सचिव विनय कुमार सिंह ने श्री विंध्य पंडा समाज व परिषद का चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची को लेकर पंडा समाज के 39 लोगों की तरफ से आपत्ति दाखिल की गई थी। संबंधित लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। सूची को लेकर विवाद को देखते हुए अगले आदेश तक के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को श्री विंध्य पंडा समाज व विंध्य विकास परिषद के चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की जांच व उम्मीदवारों की सूची प्रकाशन की तिथि निर्धारित की गई थी। इस तिथि पर श्री विंध्य पंडा समाज के मतदाता सूची को लेकर पंडा समाज के 39 लोगों ने लिखित रूप से आपत्ति दर्ज कराई। उनकी शिकायत थी कि उनके नाम पंडा समाज की मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, जबकि उन्हें पंडा समाज की ओर से परिचय पत्र भी जारी किया गया है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अनुरोध किया भी गया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी व विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी की तरफ से श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष से तत्काल आख्या उपलब्ध कराए जाने की अपेक्षा की गई थी, परंतु किसी भी प्रकार की आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सभी पक्ष को सुने बिना मतदाता सूची तैयार की गयी है, जो विवादित है। विवाद को देखते हुए इस मतदाता सूची पर चुनाव कराना संभव नहीं है। जिले में बाढ़ व अन्य समस्या भी है। इसके चलते पुलिस प्रशासन की भी व्यस्तता बनी हुई है। इसके अतिरिक्त सोसायटी एक्ट के प्रावधानों का भी अनुपालन जरूरी है। नवरात्र मेला की तैयारियों में भी अधिकारियों की व्यस्तता बनी हुई है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इन परिस्थितियों को देखते हुए तीन सितंबर को होने वाला श्री विंध्य पंडा समाज का चुनाव अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed