फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Provide land for bus stand, vegetable and fish market

Mirzapur News: बस अड्डा, सब्जी और मछली मंडी के लिए उपलब्ध कराएं जमीन

Fri, 26 Jul 2024 04:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Provide land for bus stand, vegetable and fish market
चुनार। विधायक अनुराग सिंह ने चुनार विधानसभा के नगर पालिका क्षेत्र में बस अड्डा, वृहद सब्जी मंडी एवं मछली मंडी के अलावा अग्निशमन केंद्र, टेंपों स्टैंड एवं मोटर वाहनों की पार्किग के लिए जमीन उपलब्ध कराने के बाबत जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में वृहद पार्क के निर्माण के लिए भी जमीन उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव सहित खतौनी उपलब्ध कराने को कहा है। पक्का पुल बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को चुनार से वाराणसी जाने-आने की समस्या को देखते हुए विधायक के प्रयासों से रोडवेज बस का संचालन शुरू हुआ था। एक बार सुबह बस वाराणसी जाती थी और शाम को वापस आती थी। अब भीड़ को देखते हुए बसों का फेरा बढ़ा दिया गया है। अब विधायक ने नगर पालिका क्षेत्र में बस अड्डा एवं अन्य विकास कार्यों के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव खतौनी समेत उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। बस अड्डा बनने पर लोगों को इसका लाभ मिलेगा। आवागमन की सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही आय भी बढ़ेगी। चुनार नगर पालिका के साथ ही विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के बहुआर जमालपुर स्थित शिव मंदिर व तालाब तथा रामपुर कोलना स्थित शंकर जी के मंदिर व पोखरा के सुंदरीकरण के बाबत कार्ययोजना जिला योजना में शामिल कराने के लिए पर्यटन अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed