फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People gathered in last journey of Yadunath Singh

यदुनाथ सिंह के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

Mon, 01 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
People gathered in last journey of Yadunath Singh
y - फोटो : y
शेरवां। चुनार के पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह के निधन से चुनार क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन की आम व खास लोगों का सैलाब सोमवार को उमड़ पड़ा। इनका निधन रविवार की रात करीब 8 बजे हो गया था। खबर मिलते ही अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का रात में ही आना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमा शंकर सिंह, नवल किशोर सिंह, पूर्व विधायक जगदम्बा सिंह, पूर्व प्रमुख अनमोल सिंह, अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, दौलत राम सिंह, महेंद्र सिंह ,राम सिंह बागीश, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह, शिवधनी सिंह, बजरंगी सिंह कुशवाहा, अब्दुल सत्तार ,हरिवंश सिंह, सरदार सतनाम सिंह, रामभरोसे सिंह, चौधरी यशवंत सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, लोक गायक डॉ मन्नू यादव, चौधरी राजेन्द्र सिंह, जालिम सिंह सहित हजारों लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।अदलहाट, भारतीय जनता पार्टी मंडल अदलहाट कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने संघर्षशील नेता व पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोक सभा मे जिला उपाध्यक्षअमित पांडेय, राजकुमार पाण्डेय, तारेलाल विश्वकर्मा, सर्वजीत पटेल, अनूप जायसवाल, अखिलेश सिंह, राधेश्याम मौर्य, रितेश पांडेय, रिंकू विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र नाथ सिंह के आवास पर सोमवार को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पदाधिकारियों व सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान ग्रापए के विंध्याचल मंडल अध्यक्ष हौशिला प्रसाद त्रिपाठी, फजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, सुधाकर सिंह, राजेश अग्रहरि, श्रीश द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, राजकुमार सिंह, राजेश द्विवेदी, अरविंद दूबे, सुशील कुमार, निसार अहमद, मो अब्दुला, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, श्रीप्रकाश जायसवाल, रामकुमार सिंह, राजकुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, सोनू भईया मौजूद रहे। कविता गांव में संस्था भाईपुर कला मे सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों, साहित्यकारों,शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, नागेंद्र पाठक, रविप्रकाश तिवारी, साहित्यकार रंगनाथ द्विवेदी ने भी पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रकाश मिर्जापुरी, रमेश सिंह थे। बसपा के वरिष्ठ नेता भोलानाथ बच्चन, अरविंद सिंह, पप्पू सिंह, राजनाथ सिंह, संतोष चौबे, दीपू चौबे, शिवधनी सिंह, रमेश सिंह, सुभाष सिंह, तुफानी सिंह, अरूण सिंह ,भृगुनाथ सिंह, डा. मन्नू यादव, डा. दूधनाथ सिंह, शिवरतन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल थे।
विज्ञापन

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई शोक सभा में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखते हुए गत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोक व्यक्त करने वालो में पूर्व राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, मुन्नी यादव, सुरेंद्र पटेल, जवाहर मौर्य, सुभाष पटेल, रोहित शुक्ला, नसीम कुरैशी, अभय यादव, श्याम मोहन यादव, राकेश श्रीवास्तव, संतोष यादव, दीपक मौर्य, राजकुमार यादव, शिव कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

शेरवां। नरायनपुर के रैपुरिया स्थित मुक्ति धाम पर सैकड़ों की संख्या में पूर्व विधायक यदुनाथ की अंतिम यात्रा में लोग शामिल हुए। शामिल होने वालो में प्रमुख रूप से सपा जिला अध्यक्ष देबी चौधरी, अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम राज सिंह, सपा चुनार विधानसभा अध्यक्ष रविप्रकाश तिवारी, ई राजबहादुर सिंह, राजेंद्र चौधरी, डा. मन्नू यादव, सतनाम सरदार, समीम मिल्की, राजेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी, बजरंगी कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या लोग शामिल थे। मुखाग्नी उनके पुत्र धननंजय सिंह ने दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी जंगबहादुर यादव, चौकी इंचार्ज श्याम धर सिंह क्षेत्रीय लेखपाल सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed