फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   'One District, One Dish' includes Lal Peda.

Mirzapur News: एक जिला-एक व्यंजन में लाल पेड़ा शामिल

Thu, 16 Jul 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
'One District, One Dish' includes Lal Peda.
मिर्जापुर जिले का लाल पेड़ा।- सोशल मीडिया।
- एक जिला-एक व्यंजन योजना से पांच करोड़ तक की परियोजनाओं को मिलेगा अनुदान
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले की पहचान बन चुके लाल पेड़े को अब योगी सरकार नई ऊंचाई देने की तैयारी में है। ''एक जिला-एक व्यंजन'' (ओडीओसी) योजना में शामिल होने के बाद लाल पेड़े के कारोबार से जुड़े उद्यमियों को करोड़ों रुपये तक की परियोजनाओं पर अनुदान मिलेगा। सरकार का उद्देश्य पारंपरिक मिठाई को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के साथ स्थानीय कारोबार और रोजगार को भी मजबूती देना है।

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि योजना के तहत 25 लाख रुपये से लेकर पांच करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं पर चरणबद्ध तरीके से अनुदान दिया जाएगा। 25 लाख रुपये तक की परियोजना पर 25 प्रतिशत, 25 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक की परियोजना पर 20 प्रतिशत, 50 लाख रुपये से 1.5 करोड़ रुपये तक की परियोजना पर 10 प्रतिशत अथवा 10 लाख रुपये (जो अधिक हो) तथा 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना पर 10 प्रतिशत अथवा 50 लाख रुपये (जो कम हो) का अनुदान मिलेगा। जिले में लाल पेड़ा बनाने की करीब 65 इकाइयां हैं, जिनसे लगभग 400 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है। सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अंशदान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को पांच प्रतिशत अंशदान करना होगा। उद्यम के दो वर्ष तक सफल संचालन के बाद अनुदान की राशि बैंक ऋण में समायोजित कर दी जाएगी। सरकार लाल पेड़ा बनाने वाले कारीगरों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता, आकर्षक पैकेजिंग तथा शेल्फ लाइफ बढ़ाने का प्रशिक्षण भी देगी। इससे मिर्जापुर का लाल पेड़ा देश ही नहीं, विदेशों के बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed