फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   one dies due to tractor overturning in mirzapur

खदान की खाई में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दब कर किशोर की मौत.

Thu, 25 Jun 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
one dies due to tractor overturning in mirzapur
अहरौरा। थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव स्थित खदान पर गुरुवार की दोपहर खाई में ट्रैक्टर पलट गई। इसके नीचे दबकर किशोर दब गया। चर्चा है कि ट्रैक्टर को किशोर ही चला रहा था। दुर्घटना के बाद उसी खदान पर काम कर रहे मौजूद श्रमिक डर कर भाग निकले। अन्य श्रमिकों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे किशोर को बाहर निकालकर सीएचसी अहरौरा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

मारकुण्डी सोनभद्र के तेलई गांव निवासी 17 वर्षीय अजय बैगा पुत्र रामबली बैगा अपने मजदूर श्रमिकों के साथ पत्थर खदान पर कंप्रेसर चलाकर मजदूरी का काम करता रहा है। गुरुवार की दोपहर कंप्रेसर चलाने के बाद अन्य मजदूर साथी स्नान और भोजन को चले गए। तभी मौका पाकर किशोर अजय बैगा ने खदान पर खड़ी ट्रैक्टर को स्टार्ट किया और लेकर चल दिया। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरे खाई में जाकर पलट गई। जिसके नीचे दबकर किशोर अजय बैगा की मौत हो गई। हादसे के बाद शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मजदूर दुर्घटना देखकर डर गए और मौके से भाग निकले। हल्ला मचने पर अन्य खदानों पर काम कर रहे मजदूर भी मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर के नीचे दबे किशोर अजय को निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने हादसे के बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दिया है। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed