फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On Mahashivratri, the pagoda resonated with Har Har Mahadev

महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Tue, 01 Mar 2022 09:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
On Mahashivratri, the pagoda resonated with Har Har Mahadev
महाशिवरात्रि पर्व पर बरियाघाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर महादेव का दर्शन पूजन करते लोग। - फोटो : MIRZAPUR
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। भोर से ही हर-हर महादेव की गूंज से आसपास का इलाका गुंजायमान रहा। गंगा घाटों पर भी भक्तों भीड़ रही। स्नान-ध्यान के बाद श्रद्धालु गंगा जल लिए शिव मंदिरों में बेल पत्र, भांग, धतूरा चढ़ाने के साथ ही दूध और गंगा जल से जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

नगर के रैदानी कालोनी स्थित श्रीतारकेश्वर महादेव का भव्य शृंगार किया गया। इसी तरह श्रीपंचमुखी महादेव मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। भोर से ही शुरू हुआ दर्शन व पूजन का सिलसिला पूरी रात तक चलता रहा। इस दौरान जागरण का भी आयोजन किया गया था। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालय भक्तों से गुलजार रहे। पड़री, चंडिका धाम स्थित गंगाघाट समेत छटहां, धरमदेवा, कनौरा, नान्हूपुर छितमपट्टी स्थित गंगाघाटों पर स्नान ध्यान के पश्चात लोगों ने शिव मंदिरों में पहुंचकर भोलेनाथ का दर्शन व पूजन किया। शेरवां, नर्वदेश्वर, अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर शेरवां, प्रगटेश्वर महादेव मंदिर डवक, प्राचीन शिव मंदिर पसही, डवक, बुढवा महादेव ढेढवा, सिलौटा, खेख़डा शिव मंदिर में शिव भक्तों ने गंगा जल, दूग्ध, बेलपत्र, चंदन, रोली,फल एवं मिष्ठान्न चढ़ा कर दर्शन पूजा-अर्चना किया। क्षेत्र के शेरवां गौरी बडके पोखरा स्थित शिव मंदिर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रगटेश्वर महादेव मंदिर डवक, पसही, लोढवा, ढेबरा, बहुआर, सिलौटा के बारी स्थित मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। अदलहाट, भुईलीखास, सुरहा तथा रस्तोगी तालाब स्थित शिव मंदिरों पर सुबह से श्रद्धालुओं द्वारा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

भुईलीखास शिव मंदिर पर दो दिनों तक मेले का आयोजन किया जाता है। पहले दिन पुरुषों का तथा दूसरे दिन महिलाओं का मेला आयोजित किया जाता है। लालगंज, उपरौध क्षेत्र का प्रसिद्ध बसही मठ शिव मंदिर में हर महादेव के जयकारे के साथ शिव भक्तों ने जलाभिषेक और दर्शन पूजन किया। मठ के महंत नरेंद्र गिरी उर्फ महेंद्र, सुरेंद्र गिरी, विरेंद्र गिरी, नागेंद्र गिरी, शैलेन्द्र गिरी ने पूजन किया। इसी तरह मेंढरा, खजुरी, बल्हिया, बभनी, अमहा, हर्दिहा, मगरदा, बस्तरा, खुर्दा, चेरूईराम, कोठी, लहंगपुर आदि भक्तों ने शिव मंदिरों में दर्शन पूजन किया। ड्रमंडगंज, महाशिवरात्रि पर बेलन बरौंधा में शिव बरात के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान विभिन्न देवी- देवताओं की सुंदर झांकियां निकाली गई। शिव बरात पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए पाकूराम गुप्ता के दरवाजे पर पहुंची। वहां भगवान शिव और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान जगह-जगह रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रमेश चंद्र मोदनवाल, डा महानारायण भारती, बबलू केशरी, निरंजन पांडेय, दीपचंद सोनी, लालचंद सोनी, सुरेश केशरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोलेनाथ का शृंगार कर तीन जोड़ों का हुुआ विवाह
चंदईपुर प्यारेलाल पोखरा स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को भोलेनाथ का वार्षिक शृंगार कर तीन जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जटाधर द्विवेदी रहे। संयोजक दिलीप गहरवार ने सुबह मंदिर में भोलेनाथ का शृंगार कराया। वार्षिक श्रृंगार में लोहंदी कला, लोहंदी खुर्द, चंदईपुर, सिरसी गहरवार, सिरसी बघेल, वीरमौआ, बथुआ आदि स्थानों से लोग आए थे।

शाम को मंदिर में तीन जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें संध्या प्रजापति पुत्री बाबूलाल निवासी विंध्याचल का विवाह फिरोजाबाद के राकेश प्रजापति, रोशनी पुत्री कैलूू प्रजापति निवासी लालगंज का विवाह बनवारी निवासी अखिलेश, ममता पुत्री लक्ष्मन निवासी वीरपुर का विवाह बरकछा कला के अखिलेश कुमार के साथ हुआ। दंपती को दान स्वरुप पलंग, रजाई-गद्दा, बर्तन, कपड़ा, पंखा, बिछिया, पायल, सूटकेश, साड़ी आदि दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह से समाज में अच्छा संदेश जाएगा। दिलीप गहरवार ने कहा कि महाशिवरात्रि पर भोलनाथ के शृंगार के साथ सामूहिक विवाह कई वर्ष से हो रहा है। इस अवसर पर प्रदीप सिंह, हाकिम सिंह, रमाकांत सिंह, प्रीतम सिंह, सुनील पांडेय, संजय गुप्ता, जय प्रकाश सेठ, संदीप सिंह, सुजीत व महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed